भारत एक रंग बिरंगा देश है जहां कई सुन्दर देखने लायक जगह मौजूद हैं। इस article में हम जानेंगे कि Indian Tourist Places में 10 सबसे अच्छी जगह कौन सी हैं। ये article बहुत ही मजेदार और informative होने वाला है इसलिए इसे शुरू से आखिर तक पूरा पढ़े.

1. Red Fort (लाल किला):

लाल किला जो नई दिल्ली के चांदनी चौक एरिया में है। लाल किले का निर्माण 1639 से 1648 के बीच किया गया था और इसको मुगल शासक शाहजहां ने बनवाया था। लाल किला एक विश्व धरोहर स्थल है जहां से हर साल स्वतंत्रता दिवस पर देश के प्रधानमंत्री झंडा फहराते हैं। लाल किले में मुमताज महल रंग महल, दीवाने आम, दीवाने खास, बावली और मोती मस्जिद सबसे लोकप्रिय जगह हैं। लाल किले की एंट्री टिकट भारतीयों के लिए 35 रुपए और विदेशियों के लिए 500 रुपए की है और ये स्मारक Monday छोड़कर बाकी दिन सुबह 9:30 से शाम 4:30 बजे के बीच खुला रहता है।

2. Statue of Unity (स्टैचू ऑफ यूनिटी):

गुजरात के Kevadia में सरदार सरोवर बांध के पास बना हुआ है। स्टैचू ऑफ यूनिटी को 2013 में बनाना चालू किया गया था और 2018 में इसका निर्माण पूरा हुआ था। इसको भारतीय कंपनी Larsen & Toubro ने बनाया है और यह स्टैचू भारत के ironman नाम से पहचाने जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल जी को समर्पित है। ये स्टैचू 182 मीटर की ऊचाई के साथ विश्व का सबसे ऊंचा स्टैचू है।

इसको बनाने में तीन लाख टन सीमेंट और कंक्रीट 25 हजार टन स्टील और तीन हजार से ज्यादा लोगों की दिन रात की मेहनत शामिल है। यहां पर एंट्री टिकट 100 रुपए की है और स्टैचू के अंदर ऊंचाई पर बने viewing gallery की टिकिट 380 रुपए की है। स्टैचू ऑफ यूनिटी सोमवार छोड़कर बाकी दिन सुबह 8 से शाम 6 बजे के बीच देखा जा सकता है।

3. Amer Fort (आमेर का किला):

Amer Fort

राजस्थान के जयपुर शहर के पास बना आमेर किला. इस किले का निर्माण सन 1592 में पूरा हुआ था और इसको राजा मानसिंह जी ने बनवाया था। इस किले के अंदर दीवाने आम दीवाने खास शीश महल जैन मंदिर और सुख निवास देखने की कुछ विशेष जगह हैं। आमेर किला राजपूत महाराजों और उनके परिवार का निवास स्थान हुआ करता था। आमेर के किले की प्रवेश टिकट 100 रुपए की है और यह हफ्ते के सातों दिन सुबह 8 से शाम 5:30 बजे के बीच खुलता है।

4. Mysore Palace (मैसूर पैलेस):

मैसूर पैलेस को 1897 से 1912 के बीच बनाया गया था और इसको वादियां शाही परिवार ने बनवाया था। ये भारत का एक बहुत ही लोकप्रिय टूरिस्ट स्पॉट है जहां सालाना 60 लाख से ज्यादा पर्यटक जाते हैं। ये एक भव्य और विशाल शाही निवास स्थान है जो 80 मीटर लंबा है और 50 मीटर चौड़ा है। यहां पर बड़ों और बच्चों के टिकिट क्रमशः 70 और 30 रुपए की है और ये पूरे हफ्ते किसी भी दिन सुबह 10 से शाम 5:30 बजे के बीच देखा जा सकता है।

5. Hawa Mahal (हवा महल):

जयपुर के बड़ी चौपड़ स्थित हवा महल हवा महल को सन् 1799 में महाराजा सवाई प्रताप सिंह जी के आदेश पर बनाया गया था। इस महल का जालीनुमा डिजाइन शाही घराने की औरतों को बाहर का नजारा प्रदान करता था और साथ ही इस महल को ठंडा भी रखता था। हवा महल को लाल और गुलाबी पत्थरों से बनाया गया है और यह पिंक सिटी का सबसे आइकोनिक मॉन्युमेंट है। हवा महल की एंट्री टिकट भारतीयों के लिए 50 और विदेशियों के लिए 200 रुपए की है और यहां किसी भी दिन सुबह 9:30 से शाम 4:30 बजे के बीच जाया जा सकता है।

6. Charminar (चारमिनार):

हैदराबाद के घासी बजार के पास बना चारमीनार चारमीनार को 1591 में बनाया गया था और इसको मोहम्मद कुली कुतुब शाह के दिशा निर्देश पर बनाया गया था। चारमीनार का नाम इस इमारत के चार मीनारों वाले डिजाइन के कारण पड़ा है। चारमीनार हैदराबाद के बीचों बीच चहल पहल वाले इलाके में है और इसके चारों तरफ चार बड़ी बड़ी घड़िया भी लगी हुई हैं। यहां पर एंट्री के लिए टिकट के दाम भारतीयों के लिए 25 और विदेशियों के लिए 300 रुपए हैं। चारमीनार हर दिन सुबह 9 से शाम 5:30 बजे तक खुलता है।

7. Golden Temple (गोल्डन टेम्पल):

अमृतसर का लोकप्रिय गुरुद्वारा गोल्डन टेम्पल या हरमंदिर साहिब गोल्डन टेम्पल का निर्माण 1589 में पूरा हुआ था। इस गुरुद्वारे को सिखों के पांचवें गुरु अर्जन जी ने बनवाया था। गोल्डन टेम्पल के मुख्य भवन पर सोने की परतें चढ़ी हुई हैं जिस वजह से इस का स्वर्णमंदिर नाम पड़ा यूं तो गोल्डन टेंपल सिख धर्म का गढ़ है लेकिन यहां हर धर्म और जाति के अनुयायियों का गर्म दिल से स्वागत किया जाता है। गोल्डन टेम्पल में एंट्री नि:शुल्क है और यह गुरुद्वारा हर दिन और हर समय खुला रहता है।

8. Gateway of India (गेटवे ऑफ इंडिया):

मुम्बई के कोलाबा एरिया में है गेटवे ऑफ इंडिया का निर्माण 1913 से 1924 तक चला था और इसको King George V और Queen Empress Mary के भारत आने की खुशी में बनाया गया था। गेटवे ऑफ इंडिया अरब सागर के किनारे बना हुआ मुम्बई का सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट स्पॉट है। यहां से आप समंदर के अंदर बोट राइड का भी मजा ले सकते हैं। गेटवे ऑफ इंडिया की कोई प्रवेश टिकट नहीं है और यह किसी भी दिन किसी भी समय देखा जा सकता है।

9. India Gate (इंडिया गेट):

नई दिल्ली में राजपथ के पास बना हुआ है। इस विशाल द्वार का निर्माण 1921 से 1931 के बीच हुआ था। इंडिया गेट को पूर्व में All India War Memorial कहा जाता था और ये पहले विश्वयुद्ध में शहीद हुए भारतीय सेना के 70 हजार सैनिकों को समर्पित है। इंडिया गेट के नीचे अमर जवान ज्योति निरंतर जलते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि देती है। इंडिया गेट के आसपास बने पार्क हर शाम और खासतौर पर Sunday को लोगों से खचाखच भरे रहते हैं। इंडिया गेट की कोई टिकट नहीं है और यहां जाने का बेस्ट समय सुबह 8 से रात 9 बजे के बीच है।

10. Taj Mahal (ताज महल):

उत्तर प्रदेश के आगरा शहर की शान है। ताज महल को 1632 से 1653 के बीच शाहजहां ने बेगम मुमताज की याद में बनवाया था। ताज महल एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है जिसको दुनिया के सात अजूबों में शामिल किया गया था और यह सफेद संगमरमर की चमक ने बेहद खूबसूरत लगता है। ताजमहल की एंट्री टिकट 50 रुपए की और मकबरे की 200 रुपए की है और ये शुक्रवार के अलावा बाकी दिन सुबह 6 से शाम 6 बजे तक खुलता है।