आज बात होगी यूरोप के एक बेहद खूबसूरत देश Romania facts के बारे में जिसका इतिहास काफी पुराना है। ऐसा माना जाता है कि यहां रहने वाले लोगों का लिखित प्रमाण 513 ईसा पूर्व में मिला था। इस देश पर पहले रोमन, बुल्गेरिया, हंगरी और ओटोमन साम्राज्य का शासन था और इस देश को आजादी 13 जुलाई 1878 में मिली थी। रोमानिया यूरोप का एक ऐसा देश है जिसे प्राकृतिक नजरिये से बेहद खूबसूरत देश माना जाता है। यहां के झरने दुनिया में सबसे खूबसूरत माने जाते हैं। इसके अलावा इस देश में ऐसी कई ऐतिहासिक किले हैं जो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है जिसे देखने के लिए लाखों टूरिस्ट आते हैं.

यही वजह है कि इस देश की इनकम का सबसे बड़ा हिस्सा टूरिज्म से ही आता है। वैसे तो हर देश की अपनी एक पहचान होती है वही बात करे रोमानिया की तो ये दुनिया का एक ऐसा देश है जहां पर जादू टोना या ब्लैक मैजिक करने के लिए सरकार की तरफ से टैक्स लिया जाता है। जी हां रोमानिया के जादूगर दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। उनके जादू का डंका हर ओर बजता है और वे तमाम तरीके से तंत्र मंत्र के जरिए लोगों के भविष्य बताती हैं। तो अगर हम रोमानिया को जादू टोना का देव भी कहें तो कुछ गलत नहीं होगा.
1. Geography Romania Facts:
इस देश का बॉर्डर हंगरी, सर्बिया, यूक्रेन, मांडवा और बुल्गेरिया से लगती है। क्षेत्रफल की बात करे तो यह देश की 2 लाख 38,397 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. यहां की आबादी 2 करोड़ के आसपास है। आकार के लिहाज से देखा जाए तो यह दुनिया का 81 नंबर पर गिना जाने वाला सबसे बड़ा देश है और पूरे यूरोप का 12वां सबसे बड़ा देश है। वहीं जनसंख्या के हिसाब से देखें तो यह पूरे विश्व का 61वां और यूरोप का नौवां सबसे बड़ी आबादी वाला देश है।
इस देश का calling code +40 है और बाकी यूरोपीय देशों की तरह यहां के लोग राइट साइड गाड़ी चलाते हैं। Bucharest इस देश की राजधानी है जो यहां का सबसे बड़ा शहर भी है। इस देश का लगभग 47% हिस्सा पहाड़ों और घने जंगलों से घिरा हुआ है और इन जंगलों में भेड़िये और भालू की संख्या काफी ज्यादा है।
Read also: Top 10 Best Places to Visit in Madhya Pradesh in Hindi
2. Places to Visit:
क्या आपने Hoia-Baciu Forest का नाम सुना है अगर नहीं सुना तो आपको बता दूं ये दुनिया के सबसे डरावने जंगलों में से एक है जो रोमानिया के Transylvania शहर में स्थित है। ये जंगल इतना डरावना है कि इसे Transylvania का बरमूडा ट्राइएंगल भी कहा जाता है। क्या आपको पता है दुनिया का सबसे विशाल बिल्डिंग रोमानिया के पार्लियामेंट को माना जाता है और इस इमारत को बनाने में लगभग 22 करोड़ रुपए का खर्च आया था जो उस वक्त की सबसे महंगी इमारत थी। यहां के निवासी को Romanian कहा जाता है.
3. Religion of Romania:
इस देश की 90% आबादी ईसाई धर्म का पालन करती है। रोमानिया में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा है साथ ही यहां की महिलाएं बेहद खूबसूरत और आकर्षक मानी जाती हैं जो अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ती। शराब पीने के मामले में ये देश किसी से कम नहीं। Romania के लोग बहुत ही ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन करते हैं और बाहर से आए मेहमानों का स्वागत वाइन से ही करते हैं और यही वजह है कि पूरी दुनिया में एल्कोहल पीने के मामले में ये देश पांचवे नंबर पर आता है।
Read more: What is Under The Sea in Hindi – Full Information
4. People of Romania:

दुनिया में ऐसे बहुत से देश है जहां घरों के लिए लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी रोमानिया पूरे यूरोप का एकलौता ऐसा देश है जहां 96% लोगों के पास खुद का घर है। यहां के लोगों को किराए के घर में रहना बिल्कुल पसंद नहीं। आपको ये भी जानकर हैरानी होगी कि रोमानिया एक ऐसा देश है जहां सिगरेट की स्मगलिंग होती है। जी हां आपने सही सुना। यहां कई लोगों के लिए ये गरीबी से बचने और पैसे कमाने का सबसे तेज तरीका है।
5. Language of Romania:
यहां के लोगों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें अपने त्योहार मनाना बेहद पसंद है। यहां मनाए जाने वाले फेस्टिवल में सबसे खास है लेडी फेस्टिवल और फ्लावर फेस्टिवल जो मुख्य रूप से महिलाओं से जुड़ी हैं साथ ही रोमानिया के लोग अपनी संस्कृति और परंपरा से खूब प्यार करते हैं। यही वजह है कि यहां के 90% लोग रोमानियन भाषा ही बोलते हैं जो यहाँ की आधिकारिक भाषा है।
6. Roads, Rails And Currency of Romania:
Romania में 22,295 किलोमीटर तक का रेलवे नेटवर्क है जो यूरोप का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है। यही नहीं रोमानिया की सड़के भी पूरी दुनिया में सबसे खूबसूरत मानी जाती हैं। यहां तक की पहाड़ी इलाकों में भी यहां की सड़कें बेहद शानदार हैं। मानो जैसे आप हाइवे पर गाड़ी चला रहे हों किसी देश में जो करेंसी चलती है उसे Romanian leu कहा जाता है जो कि हमारे भारतीय रुपए से 18 गुना ज्यादा मजबूत है यानि 1 Romanian Leu = 18 Indian Rupees के बराबर है।