ISRO का नाम तो आप सभी ने सुना ही होगा इसरो यानी इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन government of India में स्पेस एजेंसी है जिसका हेडक्वार्टर बैंगलुरु में है। ये most prestigious organization में से एक है और स्पेस रिसर्च में interest रखने वाला हर स्टूडेंट इस ऑर्गनाइजेशन का हिस्सा बनना चाहता है. आप सोचते होंगे की how to join ISRO? इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए इसमें बहुत सारे ऑप्शंस भी होते हैं।

लेकिन class 12th के बाद इसरो पहुंचने का रास्ता जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास तीन एंट्रेंस एग्जाम्स के ऑप्शंस होते हैं. जिनमें से कोई भी एग्जाम क्लियर करके आप इसरो पहुंचने का रास्ता खोल सकते हैं और इन्हीं तीन एग्जाम्स के बारे में आज के article में हम बात करने वाले हैं। तो जानते हैं इन तीन एंट्रेंस एग्जाम्स के बारे में।
1. How to Join ISRO with JEE Advanced:
सबसे पहले बात करते हैं जेईई एडवांस्ड के जरिए। इसरो में जॉब पाने के तरीके के बारे में. Class 12 पास कर चुके स्टूडेंट्स अगर इसरो में जाना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें IIST यानी इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नॉलजी में ऐडमिशन लेना होगा। इसके लिए आपको JEE mains और JEE advance exams क्लियर करना होगा।
इसके बाद आप IIST के लिए अप्लाई कर सकते हैं क्योंकि IIST जेईई एडवांस्ड के स्कोर को एक्सेप्ट करता है और आपके rank के बेस पर आपको सिलेक्ट किया जाएगा. यानी PCM students exam के जरिए IIST में अप्रोच कर सकते हैं और IIST से पढ़ने के बाद आप इसरो में साइंटिस्ट या इंजीनियर के तौर पर direct recruit हो सकते हैं. लेकिन इसके लिए आपका CGPA 7.5 से ज्यादा होना चाहिए तभी आप डायरेक्ट रिक्रूटमेंट प्रोसेस का हिस्सा बन पाएंगे।
Read also: Difference Between Generic and Branded Medicine – क्यों सस्ती होती है जेनेरिक दवाएं?
2. Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana (KVPY):
अब जानते हैं किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना यानी कि KVPY के जरिए इसरो से जुड़ने का प्रॉसेस. KVPY एक नैशनल लेवल स्कॉलरशिप एग्जाम है जिसे हर साल इंडियन इंस्टीटय़ूट ऑफ साइंस IISc Bengaluru साइंस स्टूडेंट के लिए कंडक्ट करता है. जिसे PCB और PCM स्टूडेंट्स दे सकते हैं। इसकी 3 streams होती है:
- Stream SA: इस stream में eligible होने के लिए आपका किसी recognized board से 10th class पास होना जरूरी है और इसमें आपकी मैथ्स और साइंस सब्जेक्ट्स में 75% aggregate मार्क्स होने चाहिए।
- Steam SX: स्ट्रीम एसएक्स के लिए 12th class PCB या PCM से पास होना जरूरी है और इसमें आपके मिनिमम 75% मार्क्स होने चाहिए।
- Steam SB: इस stream में eligible होने के लिए UG First Year Candidates एलिजिबल होते हैं। इसके लिए क्लास में आपके मिनिमम 60% मार्क्स होने चाहिए।
बेसिक साइंसेज में UG degree करने वाले कैंडिडेट्स के पास फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमैटिक्स और बायलॉजी जैसे सारे सब्जेक्ट्स होने चाहिए। ये एग्जाम ऑनलाइन होता है जिसे computer-based testing (CBT) भी कहा जाता है। इसमें दो राउंड होते हैं। Aptitude round और Interview round इस एग्जाम को क्लियर करके आपको IISC में direct admission मिल सकता है और IISC के कैंपस प्लेसमेंट के थ्रू आप इसरो में direct recruit हो सकते हैं.
Read also: 12 Bad Habits That Can Damage Your Brain in Hindi
3. State and Central Board Based Aptitude Test (SCB)
आपको बताते हैं SCB के बारेमे इंडियन इंस्टीटय़ूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च यानी IISER अपने 5 year BS-MS डिग्री कोर्स में 3 channels से ऐडमिशन देता है। JEE Advanced, KVPYऔर SCB. JEE Advanced और KVPY चैनल से अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को direct admission मिल जाता है. जबकि SCB चैनल से अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को IISER Aptitude Test में अपीयर होना होता है। इसे PCB और PCM स्टूडेंट्स दे सकते हैं।
यह computer based test यानि की CBT होता है जिसे क्लियर कर IISER में admission ले सकते हैं। यहां से स्टडी करने के बाद इसरो में साइंटिस्ट या जूनियर रिसर्च फैलो जैसी पोजिशन मिलने की पॉसिबिलिटी काफी बढ़ जाएगी. Class 12th साइंस स्ट्रीम से क्लियर करने वाले ऐसे स्टूडेंट्स जो इसरो में जाना चाहते हैं और जिनके पास पीसीएम या पीसीबी सब्जेक्ट्स हों वो इन 3 methods के जरिए इसरो से जुड़ सकते हैं.